फरवरी महीना खत्म होने वाला है और त्योहारों भरे मार्च महीने की शुरुआत होने जा रही है. अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है. दरअसल, त्योहारों की वजह से मार्च में 14 दिन बैंकों में काम काज नहीं होगा, यानी बैंक हॉलिडे रहेगा. ऐसे में अगर बहुत जरूरी काम है, तो फिर इस महीने के बाकी बचे दिनों में ही निपटा लें. अगले महीने होली से लेकर गुड फ्राइडे जैसे तमाम मौकों पर बैंक बंद रहेंगे. केंद्रीय बैंक द्वारा घोषित किए गए।
अब बात करते हैं अगले महीने पड़ने वाले सबसे बड़े पर्व के बारे में, तो बता दें होली को लेकर देश में उत्साह अभी से नजर आने लगा है, बाजारों में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. इस त्योहार पर बैंकों में छुट्टी की बात करें तो 25 मार्च को ये त्योहार देशभर में मनाया जाएगा और इस दिन बैंक ब्रांच क्लोज रहेंगी. वहीं बिहार समेत कुछ स्थानों पर 26 और 27 मार्च को भी होली की छुट्टी घोषित की गई है. एक ओर जहां 26 मार्च को होली की बिहार, मणिपुर और ओडिशा में बैंक हॉलिडे है, तो वहीं 27 मार्च को भी होली के उपलक्ष्य में बिहार में बैंक की छुट्टी रखी गई है.
दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार मिलाके 6 दिन बैंक बंद रहेंगे। साथ में
1 मार्च, शुक्रवारः चापचर कुट त्यौहार के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे.
8 मार्च, शुक्रवारः महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
22 मार्च, शुक्रवारः बिहार दिवस के अवसर पर बिहार में बैंक बंद रहेंगे.
25 मार्च, सोमवारः होली के अवसर पर कई राज्यों में बैंक के अवकाश रहेंगा.
26 मार्च, मंगलवारः याओसांग त्यौहार के कारण उड़ीसा,मणिपुर, मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे.
28 मार्च, गुरुवारः मौंडी गुरुवार के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
29 मार्च, शुक्रवारः गुड फ्राइडे के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
ऐसे कुल 14 दिन मार्च में बैंक बंद रहेगी।



