Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

चंद्रपुर की बहनों ने दिया रक्षाबंधन का अनोखा संदेश, 30 हज़ार राखियों से भेजा विश्वास का भेट

चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की बहनों ने इस रक्षाबंधन पर एक अनोखा संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी महिला आघाड़ी के बैनर तले जैन भवन में भव्य रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास अवसर पर बहनों ने पालकमंत्री डॉ. प्रा. अशोक उईके के माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 30 हज़ार राखियां भेजीं। इस पहल से महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना विश्वास, प्रेम और संरक्षण की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम में आदिवासी विकास मंत्री व पालकमंत्री डॉ. प्रा. अशोक उईके, विधायक किशोर जोरगेवार, माजी आमदार अनिल सोले, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुभाष कासनगोट्टूवार, महिला आघाड़ी अध्यक्ष छबु वैरागडे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित थे। इस मौके पर पालकमंत्री उईके ने कहा कि रक्षाबंधन बहनों के सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महिलाओं के सशक्तिकरण व सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं विधायक किशोर जोरगेवार ने कहा कि बहनों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है और इस विश्वास की रक्षा करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस भव्य आयोजन में छोटी बच्चियों से लेकर वरिष्ठ महिलाओं तक ने राखी बांधकर पर्व का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में 30 हज़ार राखियां मुख्यमंत्री को भेजने की औपचारिक घोषणा की गई। विशेष रूप से अल्पसंख्यक महिला आघाड़ी की ओर से भी 2 हज़ार राखियां मुख्यमंत्री फडणवीस को समर्पित की गईं। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page