Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

हैदराबाद में गोकुलाष्टमी यात्रा में बड़ा हादसा – 5 की मौत

हैदराबाद में जन्माष्टमी की खुशी मातम में बदल गई। रविवार रात श्रीरामपुरम के गोकुलेनगर में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के दौरान एक भयानक हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, कृष्ण की मूर्ति रथ पर सजी थी और भव्य मिरवणूक निकाली जा रही थी। इस दौरान रथ खींचने वाले वाहन पर अचानक ब्रेक लग गए। वाहन को आगे बढ़ाने के लिए कई युवक हाथों से रथ को धक्का देने लगे। इसी बीच रथ ऊपर से गुज़र रही हाईटेंशन तारों में फंस गया और तेज़ झटका लगते ही अफरा-तफरी मच गई।

इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कृष्ण यादव, सुरेश यादव, श्रीकांत रेड्डी, रुद्र विकास और राजेंद्र रेड्डी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बिजली के तारों को पहले ही हटाया या बंद किया गया होता तो यह त्रासदी टल सकती थी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page