Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

चंद्रपुर के सुप्रसिद्ध सरदार पटेल महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

आज 28 जुलाई 2025 को चंद्रपुर के प्रतिष्ठित सरदार पटेल महाविद्यालय में आज एक प्रेरणादायक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (उबाठा) प्रमुख श्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर का नेतृत्व शिक्षक सेना चंद्रपुर जिलाध्यक्ष तथा संपर्कप्रमुख श्री राजेश नायडू ने किया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें आगामी फिल्म “तूफान एक नशा” के कलाकारों ने भी भाग लिया और पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए अपने हाथों से वृक्षारोपण किया।अभिनेता-अभिनेत्रियों की मौजूदगी ने इस अभियान को और भी आकर्षक और प्रेरक बना दिया।

इस आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एम. काटकर सर, उपप्राचार्य माधमशेट्टीवार सर, खेल विभाग के डॉ. कुलदीप गोंड सर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश नायडू, फिल्म के निर्देशक प्रेम धिराल, शक्तिवीर धिराल, और कलाकार शिव सिंह राठौड़, धनश्री गाडगे, शक्ति तथा नेहा ग्रूम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में योगदान दिया। यह कार्यक्रम न केवल एक सामाजिक दायित्व की पूर्ति था, बल्कि यह एक प्रेरणा भी बना कि कैसे फिल्म जगत, खेल और शिक्षा क्षेत्र मिलकर एक हरित और स्वस्थ भारत की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page