Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

मंत्री आशीष शेलार ने दिए जनता के सवालों का जवाब!

आज नागपुर में मंत्री आशीष शेलार ने जनता की सवालों का जवाब दिया है। जिसमें उनसे नागपुर में आयोजित समीक्षा बैठक के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने बताया कि,

इस जगह पर कई विभागों की संयुक्त बैठक हुई है, फिल्म सिटी के लिए रामटेक के पास 128 एकड़ जमीन तय की गई है… विदर्भ में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए फिल्म सिटी बनाने का फैसला किया गया है… 128 एकड़ जमीन हस्तांतरित करने का प्रस्ताव अगले पंद्रह दिनों में जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा.. नागपुर जिले में फिल्मसिटी को सफल बनाने के लिए एक सलाहकार नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है…

वहीं जब उन्हें रणवीर इलाहबादिया के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि, रणवीर इलाहबादिया के मामले में पहले से ही जांच चल रही है…अश्लील संवादों वाला कांदेपोहे नाम का कार्यक्रम पहले से ही चल रहा है…ऐसे कार्यक्रमों के संचालन के दौरान अगर थिएटर बोर्ड इसकी इजाजत नहीं देता है तो उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है… आगे उहोंने सुरेश दास धनंजय मुंडे से मुलाकात पर बात करते हुए बताया कि,

उन्हें सन्दर्भ की जानकारी नहीं है, उन्होंने अखबार में खबर पढ़ी है, उन्हें नहीं पता कि मीटिंग हुई थी या नहीं, खुलेआम हुई थी या खुलकर….

साथ ही उन्होंने आगे बताते हुए मुंबई नगर निगम पर भी चर्चा की, और बताया कि, मुंबई नगर निगम की स्थिति देवेन्द्र फड़णवीस एकनाथ शिंदे और अजित पवार मिलकर तय करेंगे.. लेकिन कुल मिलाकर तस्वीर यह है कि महागठबंधन को संयुक्त चुनाव का सामना करना पड़ेगा…उन्होंने एकनाथ शिंदे “इसे हल्के में न लें” के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि, इन बातों का कोई मतलब नहीं है, हम एकजुट होकर महागठबंधन में हैं, हम एकजुट सरकार में आए हैं और हम स्थानीय स्वशासन चुनाव मिलकर लड़ने का इरादा रखते हैं..तो एकनाथ शिंदे जी ने विपक्ष से कहा होगा.. मातोश्री ने उन्हें अब तक हल्के में लिया है, इसलिए वे इस स्थिति में हैं.. अभी भी हल्के में ले रहे हैं इसलिए मातोश्री को उनकी चेतावनी होगी…

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page