Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

विधायक दल नेता बनाए जाने पर विजय वडेट्टीवार ने वरिष्ठ नेताओं का माना आभार, कहा- पार्टी की मजबूती के लिए करूँगा काम

महाराष्ट्र में कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही अब विधानसभा में कांग्रेस पक्ष नेता के पद की भी जिम्मेदारी तय की गई। वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार को कांग्रेस ने अपना गट नेता चुना है। पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर वडेट्टीवार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के प्रमुख नेताओं का आभार माना। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि, “कांग्रेस को महाराष्ट्र में मजबूत करने के लिए काम करूंगा।” नए प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को शुभकामनाएं देते हुए बोले कि, “हर्षवर्धन पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित व निष्ठावान नेता हैं।” सपकाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्र शेखर बावनकुले ने कांग्रेस पर चुटकी ली थी। बावनकुले ने कहा था कि, कांग्रेस में कोई प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनना चाहता था। वहीं सपकाल को अध्यक्ष पद देकर बलि का बकरा बना दिया है। भाजपा अध्यक्ष के बयान पर वडेट्टीवार ने पलटवार किया है। वडेट्टीवार ने कहा, “सत्ता मिलते ही लोगों का नजरिया बदल जाता है, इससे भी अच्छे दिन आयेंगे। बावनकुले को नसीहत देते हुए कहा कि, “कभी भी दूसरों को कम नहीं आंकना चाहिए।”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, “अध्यक्ष और विधानसभा में विधायक दल नेता का पद पूर्व और पश्चिम विदर्भ को मिला है। विदर्भ कांग्रेस का गढ़ रहा है, चुनाव में उचित परिणाम नहीं मिलने के बाद भी यह गढ़ बना हुआ है।” इसी के साथ वडेट्टीवार ने विदर्भ की जनता एक बार फिर कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी होगी ऐसा विश्वास भी जताया।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page