Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

महाराष्ट्र के नांदेड़ में रखरखाव यार्ड में खड़ी ट्रेन में लगी आग, पाया गया काबू

महाराष्ट्र के नांदेड़ में रखरखाव यार्ड में खड़ी खाली सामान-सह-ग्वार वैन कोच में आग लग गई. सीपीआरओ दक्षिण मध्य रेलवे के अनुसार आग लगने के बाद 30 मिनट के भीतर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया.

किसी अन्य कोच को कोई नुकसान नहीं हुआ. आग लगने के बाद का वीडियो भी सामने आया है. पूर्णा पर्ली पसेंजर के रखरखाव यार्ड में अचानक लगी आग की चपेट में आने से एक डिब्बा बुरी तरह जल गया।

आग ट्रेन के सामान कोच और उससे जुड़े दिव्यांगों के कोच में लगी थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालंकि हादसे के समय कोई यात्री ट्रेन में मौजूद नहीं था। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम और रेलवे कर्मचारियों ने आग को आधे घंटे में काबू किया गया।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page