Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

चंद्रपुर में होने वाले राष्ट्रीय क्रीड़ा स्पर्धा का चंद्रपुर के प्रसिद्ध चैनलों में सीधा प्रसारण!

चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर तालुका के विसापुर क्रीड़ा संकुल में होने वाले राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा मैदानी स्पर्धा का शुभारंभ 27 दिसंबर शाम 7 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथो होने वाला है। वहीं 28 दिसंबर सुबह 8 बजे से इस स्पर्धा के सभी एथलेटिक्स इवेंट्स शुरू हो जाएगी, इस स्पर्धा के लिए चंद्रपुर के पालकमंत्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार के मार्गदर्शन में यह तैयारी की गई है। उसी तरह से इस स्पर्धा का अधिक से अधिक फायदा लोग उठा सके और इसे देख सके इसलिए इस स्पर्धा का सीधा प्रसारण चंद्रपुर के सभी मुख्य और प्रसिद्ध केबल नेटवर्क तथा यूट्यूब न्यूज चैनल्स पर किया जाने वाला है। इच्छुक लोग इसे पार्थशर समाचार के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण के तौर में देख सकते है। उसी तरह चंद्रपुर के सुप्रसिद्ध सी टीवी और सर्च टीवी के माध्यम से भी तथा लाइव चंद्रपुर केबल टीवी के माध्यम से भी इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। साथो साथ MH34 न्यूज, MH 24×7, DIG 24×7, RTI NEWS इन यूट्यूब चैनलों पर भी 27 से 31 दिसंबर तक इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। आयोजकों ने सभी चंद्रपुर वासियों को आवाहन किया है की वे विसापुर के क्रीड़ा संकुल में आकर या फिर अपने अपने केबल टीवी या यूट्यूब चैनल पर इस स्पर्धा को ज्यादा से ज्यादा संख्या में देख कर स्पर्धकों का प्रोत्साहन बढ़ाएं।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page