Saturday, June 6, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

शिवसेना (उबाठा) पदाधिकारी द्वारा अपने पार्टी के ही युवा पदाधिकारी की योजनाबद्ध तरीके से हत्या

राजनेताओं पर गैर कानूनी धंधों का और बाकी अपराधिक कामों का अपराध लगा अब आम बात है। मगर पहले से ही अपराधिक गतिविधियों में लिप्त और गैरकानूनी कामों की पार्श्वभूमि वाले लोगों को पदाधिकारी बनाना नया राजनीतिक फैशन हो गया है। जिसके चलते इन आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों को गुंडो को राजनेता का दंगा तमोगा तमोगा मिल रहा है और अब यह लोग ज्यादा बेखौफ होके अपराध करने लगे हैं। समाज और पुलिस की परेशानी तो इनसे बड़ी ही है मगर अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की ना सुनने पर उनकी हत्या तक की बातें अब होने लगी है।

ऐसा ही एक हादसा कल चंद्रपुर के रहवासी क्षेत्र में हुआ, जब दिन दहाड़े शाम 7:30 से 8 के बीच एक 23 वर्षीय युवा सेना पदाधिकारी शिव मिलिंद वझरकर की सरेआम रास्ते पर चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई।

पार्थशर समाचार को स्पॉट रिपोर्टिंग से मिली जानकारी अनुसार और इस क्षेत्र के रहवासियों के बयान अनुसार यह पता चला है की कल दिनांक 25 जनवरी 2024 को शाम 7:00 बजे के आसपास अग्रवाल कोचिंग सेंटर तुकुम के पास तथा विधि महाविद्यालय के पीछे स्थित एक अपार्टमेंट में एक अपार्टमेंट में शिवसेना ठाकरे गुटके ट्रांसपोर्ट सेना के जिला अध्यक्ष स्वप्निल काशीकर का कार्यालय स्थित है, ईसी कार्यालय से शिवा को फोन करके मां बहन की गाली देकर उकसाया गया और कार्यालय में आने की चुनौती दी गई। हत्यारों के इस षड्यंत्र में शिवा आ गया और करीब 7:30 बजे गाली देने वाले से झगड़ा करने वह उस कार्यालय में पहुंच गया। मगर शिवा को अंदाज नहीं था की उसकी हत्या का इतना बड़ा प्लान पहले से किया जा चुका है इस वजह से जैसे ही शिवा कार्यालय के सामने पहुंचा, कुछ लोगों ने अपार्टमेंट के सामने रास्ते पर ही उस पर चाकू से हमला कर दिया जिसके लिए शिवा तैयार नहीं था और चाकू का एक घाव उसके किडनी पर लगने की वजह से अधिक रक्त बहाने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानिक रहवासी का बयान👇https://youtu.be/IfKjc_6c9fY?si=ZiLferiOoOkHZBmd

कार्यालय की ऊपर स्थित अपार्टमेंट से कई लोगों ने यह वाकया अपनी खुली आंखों से देखा और उन्होंने पुलिस तथा एंबुलेंस को तुरंत सूचना की। मगर जैसे ही अस्पताल में शिवा को मृत्य घोषित कर दिया गया वैसे ही वहां जमे 300 – 400 लोगों का गुस्सा आसमान पर चला गया और उन्होंने घटनास्थल पर आकर काशीकर के कार्यालय के सामने मैदान में रखी काशीकर की गाड़ी, ट्रक और जेसीबी के कांच फोड़ कर दो ट्रकों में आग लगा दी। मगर पुलिस मौके पर हाजिर होने की वजह से और फायर ब्रिगेड जल्दी आने की वजह से यह घटना जल्द ही टल गई।

मृतक शिवा के पिता मिलिंद वजरकर का बयान👇https://youtu.be/3xWpixQ9yIw

खबर लिखे जाने तक पुलिस से मिली जानकारी अनुसार स्वप्निल काशिकर समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था तथा शिवसेना (उबाठा) के वाहतुक सेना जिल्हाध्यक्ष स्वप्निल काशिकर, हिमांशू कुमरे, चैतन्य आसकर, रिवान पठाण, नाजीर खान, रोहीत पितरकर, सुमित दाते, अन्सार खान इनपर भादंवी ३०२, १४९, १४३, १४७ व मपोअ अंतर्गत १३५ का गुन्हा दाखल किया गया है और आगे की जांच रामनगर पी आई राजेश मूले के नेतृत्व में चल रही थी। उल्लेखनीय है कि स्वप्निल काशीकर दो दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था और उसके नाम पर पहले से कई बड़े केसेस दर्ज है। मगर यह घटना को वहां के लोग रेती तस्करी विवाद से जोड़कर भी बता रहे हैं जिस वजह से पुलिस स्वप्निल के साथ रेती का कारोबार करने वाले सेना के अन्य पदाधिकारी और बाकी लोगों से हर एंगल से पूछताछ कर रही है ताकि यह दुश्मनी और बढ़कर चंद्रपुर में गैंगवार जैसी स्थिति पैदा ना हो तथा और लोगों की हत्या जैसी घटनाएं रोकी जा सके।

पार्थशर समाचार संपादक राजेश नायडू की स्पॉट रिपोर्टिंग👇

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page