Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

जिले में ठाकरे गुट को एक और झटका, जिला प्रमुख जीवतोड़े शिंदे सेना में

शिवसेना के ठाकरे गुट के चंद्रपुर जिला प्रमुख मुकेश जीवतोड़े आज शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए। उन्होंने स्वयं एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में प्रवेश किया। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मुकेश ने बगावत कर वरोरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था. इसमें वह दूसरे स्थान पर रहे. लेकिन फिर भी उनका पद बरकरार रहा. आज उन्होंने मुंबई पहुंचते ही अचानक अपनी पार्टी बदल ली. इसलिए राजनीतिक हलकों में इस पर हैरानी जताई जा रही है.

उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें कोई पद नहीं दिया गया है. उल्लेखनीय है कि मुकेश जीवतोड़े को ठाकरे शिवसेना जिलाप्रमुख पद पर इलेक्शन के बाद फिर कायम किया गया।

जीवतोड़े के शिंदे सेना में जाने से भद्रावती के रवि शिंदे वापस से वरोरा भद्रावती के ठाकरे शिवसेना के सर्वेसर्वा हो गए है।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page