भारत के आजादी के लिए बली चढ़ने वाले और अपना पूरा जीवन दाव पर लगाने वाले तो अनेक है, पर उन में से कुछ ऐसे लोग है, जिन्होंने अंग्रेज सरकार का पूरा वर्चस्व हिला कर रख दिया था। दरअसल हम बात कर रहे है, भारत के आजादी के लिए सबसे बड़े योगदान देने वाले श्री विनायक दामोदर सावरकर जी की जिन्हे, लोग स्वातंत्रवीर सावरकर के नाम से भी जानते है। दरअसल आज उस महान वीर योद्धा की पुण्यतिथि है। जिसके उपलक्ष में हर वर्ष चंद्रपुर शहर के स्वातंत्र वीर सावरकर चौक में उनकी पुण्य तिथि पर एक संकल्प और मौन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उसी तरह इस वर्ष भी उनकी पुण्य तिथि पर उनके कार्यों की जनजागृति करने और वीर सावरकर जी को अभिवादन करने के लिए आज दिनांक 26 फरवरी 2024 को सुबह 9 बजे एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमे पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री हंसराज अहीर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे , साथ ही इस दौरान भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी इसमें भाग लिया।



