Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

चंद्रपुर में अवैध देसी शराब की तस्करी का भंडाफोड़ – एक आरोपी गिरफ्तार, ₹21.15 लाख का माल जब्त

स्थानिक गुन्हे शाखा, चंद्रपुर ने वरोरा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनावट रॉकेट ब्रांड देसी शराब की तस्करी का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में एक पिकअप वाहन, 150 पेटी शराब और एक मोबाइल फोन सहित कुल ₹21,15,000/- का माल जब्त किया गया है। पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि यवतमाल जिले से वरोरा होते हुए दारूबंदी वाले वर्धा जिले में अवैध देसी शराब की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर चंद्रपुर गुन्हे शाखा की टीम ने माढेळी-वरोरा रोड पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान MH27-X-8210 नंबर की एक पिकअप गाड़ी को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें शेपू की भाजी (सब्जी) के कैरेट्स में छिपाकर रखी गई 90 मि.ली. की 150 पेटियाँ रॉकेट ब्रांड देसी शराब मिलीं, जिसकी कीमत करीब ₹6 लाख है।

इसके साथ ही पिकअप वाहन और आरोपी का मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपी की पहचान सागर अशोक परदेशी (27 वर्ष), निवासी भडगांव, तालुका चाळीसगांव, जिला जळगाव के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 480/2025 दर्ज किया गया है। उस पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 123, 316, 318, 340, 49 और महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम की धारा 65(ए), 65(ई), 83, 90 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस अवैध तस्करी में अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है। मामले की आगे की जांच वरोरा पुलिस कर रही है।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page