जगतगुरु नरेंद्राचार्य महाराज के बारे में दिए वक्तव्य को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के विरोध में रविवार को संविधान चौक में नरेंद्राचार्य महाराज के समर्थकों ने तीव्र प्रदर्शन किया। वडेट्टीवार से अपमानजनक वक्तव्य पर स्पष्टीकरण देने के साथ प्रत्यक्ष माफी मांगने की मांग की और जमकर नारेबाजी की। समर्थकों ने हाथ में पोस्टर व फलक ले रखे थे। कहा गया कि, संतों के बारे में निराधार वक्तव्य करना अनुचित है। समाज के विकास के लिए संत काम करते हैं। संतों के बारे में अनादर करने वाली भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकरण में वडेट्टीवार ने स्पष्टीकरण नहीं दिया है। लिहाजा, उनके विरोध में तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई।



