चंद्रपुर शहर में बढ़ते नशा व्यापार पर लगाम कसते हुए स्थानीय अपराध शाखा ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। निमवाटीका रयतवारी परिसर से 20 ग्राम एम.डी. पाउडर के साथ कुल ₹1,92,000/- मूल्य का माल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस उपनिरीक्षक विनोद भुरले के नेतृत्व में की गई, जो पुलिस अधीक्षक चंद्रपुर के आदेशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों जैसे जुआ, मादक पदार्थों की तस्करी आदि पर नजर रखने के लिए पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान, 27 जुलाई 2025 को एक गुप्त सूचना के आधार पर यह छापा मारा गया।

जिसमें आरोपी विशाल रत्नाकर भोयर, मोहम्मद फैज़ अब्दुल रशीद कुरैशी पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके पास से 20 ग्राम मेफोड्रोन पाउडर, एक मोपेड गाड़ी, और अन्य सामान जब्त किया, जिसकी कुल कीमत ₹1,92,000/- आँकी गई है। इस मामले में रामनगर पुलिस स्टेशन में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



