Sunday, June 7, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

अवैध डीजल गोदाम में लगी भीषण आग

*अवैध डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, टैंकर समेत सब जलकर खाक, एक व्यक्ति झुलसा*

 

जानकारी मिल रही है कि एक व्यक्ति भी इस आग में झुलसा है, जिसे अस्पताल भेजा गया है. आग शाम सात बजे के बाद लगी थी. अग्निकांड की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई. लेकिन तब तक आग बेकाबू हो गई थी. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक गोदाम में अवैध तरीके से डीजल और ऑयल का स्टॉक जमा किया गया था. यहीं से आग लगी और लगातार बढ़ती ही गई.

 

बता दें कि चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. फिलहाल गोदाम के मालिक का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग में टैंकर समेत डीजल और ऑयल जलकर खाक हो गया. साथ ही बगल की भंगार की दुकान भी जल गई.

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page