चंद्रपुर में विज्ञापन के बोर्ड बैनर से हर समय विकृतिकरण और यातायात दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती है। महानगर पालिका ने कई बार आदेश निकालने के बाद भी और कई नियम बनाने के बावजूद लकड़ी के 8 फिट बाय 10 फिट के बोर्ड बैनर हजारों की संख्या में रोज सड़कों पर दिखाई देते है। और यह केवल किसी विशेष वर्ग के द्वारा न होकर इसमें राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं के भी बोर्ड रहते है। जिसमें चंद्रपुर के विधायक किशोर जोर्गेवार के भी विभिन्न प्रकल्पों के लिए बोर्ड दिखाई देते है। हाल ही में हुई प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के पूछे जाने पर कि विधायक होने के बावजूद उनके बोर्ड बैनर सिग्नल पर या अनधीकृत जगहों पर दिखाई देते है, जिससे से विकृतिकरण और यातायात की समस्या निर्माण होती है। इसपर उन्होंने जवाब दिया कि ऐसा नहीं होना चाहिए, और आज के बाद मेरे कोई भी बैनर सिग्नल पर या अनाधीकृत जगह पर दिखाई नहीं देंगे। उसी तरह मैं महानगर पालिका आयुक्त को पत्र लिख कर सारे अनाधीकृत बैनर बंद करके 100 या 200 जगहों पर मनपा द्वारा लोहे की फ्रेम लगाने की बात कहूंगा जिससे निर्धनीत स्थानों पर ही बोर्ड बैनर लगेंगे और इस समस्या का समाधान होगा। उनके इस बयान के बाद यह संभावनाएं हो गई है कि अब शहर विकृतिकरण कम हो सकेगा तथा मनमानी जगहों पर अनाधीकृत बैनर बोर्ड लगने बंद होंगे।




