Friday, June 5, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

महाकाली कॉलरी, आनंदनगर में अवैध महुआ शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 महिलाएं गिरफ्तार

चंद्रपुर शहर पुलिस ने 5 अगस्त 2025 को महाकाली कॉलरी, आनंदनगर क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और बेचने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की। ‘वॉशआउट मोहीम’ के अंतर्गत गश्त कर रही अपराध शोध पथक को गुप्त सूचना मिली कि कुछ महिलाएं अपने घरों में महुआ सडाकर देशी शराब तैयार कर रही हैं और उसकी अवैध बिक्री कर रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पंच, फोटोग्राफर और वजन-माप विभाग के साथ मिलकर छापेमारी की, जहां शराब बनाने की पुष्टि होते ही तुरंत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मौके से 8 महिलाओं को हिरासत में लिया और उनके घरों से कुल ₹1,41,460 का अवैध माल जब्त किया। बरामद सामानों में 485 लीटर महुआ शराब, 1280 लीटर महुआ सडवा, शराब बनाने के उपकरण, और 34 नग देशी शराब की 90ml की बोतलें शामिल हैं। गिरफ्तार की गई महिलाओं में लक्ष्मी दहागावकर, कांता चापडे, छाया दुर्गे, तुळशी मेश्राम, शशीकला बुटले, माया दुर्गे, मोनिका दुर्गे और सुशिला ठाकरे शामिल है। सभी महिलाओं के खिलाफ दारुबंदी कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई चंद्रपुर शहर पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ चल रही सघन मुहिम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शहर को नशामुक्त बनाना है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और इलाके में अवैध धंधों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page