Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

दो दिनों से नागपुर सहित विदर्भ में बारिश हुई नदारद, बढ़ने लगा तापमान; एक हफ्ता ऐसे ही रहेगा मौसम

नागपुर सहित पूरे विदर्भ में पिछले दो दिनों से बारिश पूरी तरह थम गई है। लगातार बादलों की आंखमिचौली के बावजूद बारिश नहीं होने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को नागपुर का तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक हफ्ते नागपुर में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। बीते दो दिनों से नागपुर सहित विदर्भ में बारिश पूरी तरह थमी हुई है, जिससे वातावरण असहज बना हुआ है। गर्मी से उमस के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बारिश नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी देखि जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त महीने में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में इस समय कोई प्रभावी कम दबाव का क्षेत्र बनता नहीं दिख रहा है, जिससे वर्षा की गतिविधियाँ सीमित हो गई हैं। वहीं, मानसूनी हवाएं अब उत्तर दिशा की ओर, यानी हिमालय की तरफ खिसक गई हैं, जिससे विदर्भ क्षेत्र में बारिश की स्थिति और कमजोर हो गई है। हालांकि, इस दौरान लोकल क्लाउड्स के कारण कुछ क्षेत्रों में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन भारी या व्यापक वर्षा की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले सात दिनों तक विदर्भ में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page