Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

घुग्घुस में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार – स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर की सफल कार्रवाई

घुग्घुस क्षेत्र में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस रखने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर की टीम को बड़ी सफलता मिली है। यह कार्रवाई 26 जुलाई को शास्त्रीनगर इलाके में छापा मारकर की गई।स्थानीय अपराध शाखा की टीम गश्त के दौरान सक्रिय थी, तभी गुप्त सूचना के आधार पर शास्त्रीनगर, वार्ड क्रमांक 5 स्थित सोनुलाल उर्फ नन्नु कैथल के घर पर पंचों की मौजूदगी में छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस, जिसकी कुल कीमत ₹25,500 आंकी गई है, बरामद किया गया।

प्राथमिक पूछताछ में सोनुलाल ने कबूल किया कि उसने यह हथियार और कारतूस अपने मित्र मोसीन निसार शेख से खरीदा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मासिन निसार शेख को भी तुरंत हिरासत में ले लिया।

इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय हथियार अधिनियम की धारा 3 और 25 के तहत अपराध क्रमांक 137/2025 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच घुग्घुस पुलिस कर रही है।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page