“देश पहले, फिर बाकी सब” – ये सिर्फ एक बोल नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल की आवाज है। एक बार फिर भारतीय टीम ने अपने इस जज्बे को साबित कर दिखाया है। इंग्लैंड में चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में जब भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला तय था, तब एक अप्रत्याशित घटना घटी – भारतीय टीम ने मैच खेलने से साफ इनकार कर दिया और मैदान छोड़ दिया।छह देशों की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान जैसे चिरप्रतिद्वंद्वी टीमें भी शामिल हैं। साखली मुकाबलों के बाद जब दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने आने वाली थीं, तब भारतीय खिलाड़ियों ने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए मुकाबले का बहिष्कार कर दिया।
इस फैसले के बाद स्टेडियम में मौजूद पाकिस्तानी पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी हैरान रह गए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारतीय खिलाड़ियों को गर्व से मैदान छोड़ते हुए देखते नजर आ रहे हैं। अफरीदी के चेहरे पर जहां फाइनल में पहुंचने की खुशी दिखी, वहीं भारतीय टीम के इस फैसले पर उनका अविश्वास भी साफ नजर आया। शाहिद अफरीदी ने कुछ दिन पहले बयान दिया था, “अब भारतीय टीम हमारे साथ कैसे खेलेगी?” लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें इसका जवाब मैदान में उतरकर नहीं, मैदान छोड़कर दिया। भारतीय टीम के इस फैसले को देशभर में सराहा जा रहा है। करोड़ों भारतीयों ने इस पर गर्व जताया और सोशल मीडिया पर “#देश_पहले” ट्रेंड करने लगा।



